कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के गुनहगार और यूपी के सबसे बड़े इनामी अपराधी विकास दुबे उज्‍जैन में पकड़ा गया। विकास दुबे के बारे और भी बहुत से दबे हुए राज खुलकर सामने आये है जिसके बारे में आपको बातएंगे। विकास दुबेने लव मैरिज की थी। विकास को एक बदमाश की बहन से प्यार हुआ। दोनों की मोहब्बत परवान चढ़ी तो शादी कर ली।

विकास कानपुर में अपनी पैठ बनाने के लिए ब्रह्मनगर स्थित मौसी के यहां आता था। वहां पर उसने अपनी महफिल सजाई और उसके बाद शस्त्री नगर में बैठक शुरू हो गई। उसी दौरान उसकी मुलाकात राजू खुल्लर से हुई। बाद में राजू की बहन से विकास को प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली।

कुछ समय बाद विकास और खुल्लर की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई। विकास के जेल जाने के बाद पत्नी रिचा का भी उससे मनमुटाव हो गया था। इस दौरान रिचा भी उसे छोड़कर चली गई थी मगर बाद में वापस आ गई। बच्चों को इस झगड़े से दूर रखा गया। विकास दुबे का एक बेटा इंग्लैंड में पढ़ाई कर रहा और दूसरा दिल्ली में रहकर पढ़ रहा है।

Related News