आज अगर आप किसी से भारत की राष्ट्रीय धरोहरों के बारें में पूछेंगे तो भारत के आधे से अधिक लोग बस कुछ ही चीजों को बता पाने में कामयाब होंगे। लेकिन एक नागरिक होने के अधिकार से आपको अपने राष्ट्रीय धरोहर के बारे में पता होना चाहिये। आज हम बात करेंगे हमारी हज़ारों साल पुरानी राष्ट्रीय धरोहरों के बारे में जिनके बारे में आप शायद कुछ नहीं जानते।

1. भारत का राष्ट्रीय ध्वज गीत: आप दिमाग पर जोर डालेंगे और खूब इंटरनेट पर खोजबीन करेंगे तो आपको पता चलेगा कि भारत का राष्ट्रीय ध्वज गीत- विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा है।

2. भारत का राष्ट्रीय वाक्य:आपको भारत के राष्ट्रीय वाक्य का तो सच में ज्ञान नहीं होगा। तो आपको बता दें कि भारत का राष्ट्रीय वाक्य ‘सत्यमेव जयते’ है।

3. राष्ट्रीय पेड़: अब अगर आपको भारत का राष्ट्रीय पेड़ भीं नहीं मालूम हो तो आपको इस बात पर शर्म आनी चाहिए। आपको बता दें कि भारत का राष्ट्रीय पेड़ ‘बरगद’ है।

4. . भारत के राष्ट्रीय पर्व : स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस और गांधी जयंती भारत के राष्ट्रीय पर्व हैं।

5. राष्ट्रीय गीत : आधे से ज्यादा लोग तो इसका जवाब ‘जन-गण-मन’ ही देते हैं. किन्तु भारत का राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम है. जिसको भारत में कुछ लोग गाना पसंद तक नहीं करते हैं।

6.राष्ट्रीय फूल: आपको पता है कि जो फूल इस समय खिला हुआ है वह फूल भारत का राष्ट्रीय फूल है। जी हाँ कमल का फूल हमारा नेशनल फूल है।

Related News