पोलिटिक्स डेस्क। दोस्तों आमतौर पर सभी लोग अपना केस लड़ने के लिए किसी ना किसी वकील को चुनते हैं। दोस्तों भारत में लाखों वकील है, जिनमें से कुछ वकील काफी फेमस है। दोस्तों आज हम आपको भारत के सबसे महंगे वकील के बारे में बताने जा रहे हैं। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि भारत का सबसे महंगा वकील राम जेठलमानी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि राम जेठमलानी की फीस करीब 25 लाख रुपए प्रति हेयरिंग है। दोस्तों राम जेठमलानी ने कई केस लड़े हैं, जिनमें से कुछ केस बेहद चर्चित रहे हैं। दोस्तो जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि राम जेठमलानी ने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के हत्यारों की पैरवी, स्मगलिंग केस में अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान का बचाव,हवाला स्कैम में बीजेपी लीडर लाल कृष्ण आडवाणी की पैरवी, जेसिका लाल मर्डर केस में दोषी मनु शर्मा की पैरवी,2जी केस में आरोपी कनिमोझी की पैरवी,आसाराम की जमानत के लिए कोर्ट में पैरवी, करप्शन के मामले में तमिलनाडु की चीफ मिनिस्टर जयललिता की पैरवी जैसे उनके चर्चित केस रहे हैं। आज वह भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया के नामी वकीलों में शामिल है, जो एक केस के लिए लाखों रुपए चार्ज करते थे। गौरतलब है कि हाल ही में वकील राम जेठमलानी का देहांत हो गया है।

Related News