एमओ मथाई की किताब रिमिनिसेंसेज ऑफ द नेहरू एज के मुताबिक, जब इंदिरा गांधी 16 साल की होने वाली थीं, उससे ठीक एक दिन पहले फिरोज गांधी ने इंदिरा गांधी के समक्ष प्रेम प्रस्ताव रखा और शादी करने की इच्छा जताई। जर्नलिस्ट निखिल चक्रवर्ती के अनुसार, फिरोज खूबसूरत महिलाओं को देखकर तुरंत आकर्षित हो जाते थे। लंदन में भी फिरोज गांधी के कई महिलाओं से अफेयर थे, लेकिन इंदिरा को इस बात से अनजान रहीं।

पुस्तक इंदिराः द लाइफ ऑफ इंदिरा नेहरू गांधी में कैथरीन फ्रेंक ने लिखा है कि इंदिरा और फिरोज ने पहले ही शादी कर रखी थी। इतना ही नहीं विवाह से पहले ही पति-पत्नी की तरह जिंदगी बितानी शुरू कर दी थी। जब इंदिरा गांधी ने अपने पं. जवाहर लाल नेहरू से यह बताया कि वह फिरोज गांधी से प्यार करती हैं, और उनसे शादी करना चाहती हैं, तब नेहरू बहुत नाराज हुए थे। बावजूद इसके इंदिरा और फिरोज गांधी की शादी संपन्न हुई।

शादी के बाद फिरोज गांधी और इंदिरा के बीच अनबन शुरू हो गई। जिस समय इंदिरा प्रेग्नेंट थीं और राजीव गांधी अभी गर्भ में थे, उस वक्त इंदिरा का इस बात की जानकारी हो चुकी थी कि फिरोज का अफेयर किसी और महिला के साथ चल रहा है। फिरोज के एक नहीं कई महिलाओं के साथ अफेयर की खबरें इंदिरा के कानों तक पहुंचती रहीं। फिरोज की बेवफाई से दुखी होकर इंदिरा ने अपने पति से दूरियां बढ़ानी शुरू कर दी।

कैथरीन फ्रेंक लिखते हैं कि फिरोज के खाने-पीने और सेक्स की कोई सीमा नहीं थी। इंदिरा से शादी करने के बावजूद वह कई खूबसूरत महिलाओं से संबंध बना रखे थे। संसद की ग्लैमर गर्ल तारकेश्वरी सिन्हा, महमूना सुल्तान के अलावा सांसद सुभद्रा जोशी के साथ फिरोज गांधी के रोमांटिक रिश्ते रहे।

Related News