इंटरनेट डेस्क। भारतीय सेना अपने दुश्मनों के विरूद्ध कई युद्ध लड़ चुकी है। लेकिन अगर इस बार युद्ध हुआ तो दुश्मन देशों का धूल मिलना में तय है। आज हम आपको इंडियन आर्मी की कुछ ऐसी मिसाइलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दुश्मन देश को पूरी तरह से तबाह करने की क्षमता रखती हैं।

निर्भय

इस मिसाइल की मारक क्षमता 1000 किलोमीटर है। यह इतनी कम ऊंचाई पर भी उड़ान भर सकती है कि दुश्मन के रडार को भी नहीं दिखती है। यह अपने लक्ष्य को सटीक निशाना बनाती है।

के-4

मिसाइल के-4 की रेंज 3500 किलोमीटर तक है। इस मिसाइल को पनडुब्बी से भी दागा जा सकता है। ऐसी मिसाइलें केवल अमेरिका, रूस, फ्रांस तथा चीन के पास ही है।

आकाश

आकाश मिसाइल 18 हजार मीटर की ऊंचाई पर तथा 30 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद लड़ाकू विमान को आसानी से भेद सकती है। यह एक साथ कई लक्ष्यों जैसे मानवरहित वाहन तथा हैलिकॉप्टर से दागी गई मिसाइलों को भी मार गिराने में सक्षम है।

सागरिका

ऐसी मिसाइल कुछ चंद देशों के पास ही है। परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम सागरिका मिसाइल से 700 किमी दूर लक्ष्य को भेदा जा सकता है। इस मिसाइल को समुद्री युद्धपोतों से भी निशाना बनाया जा सकता है।

पृथ्वी

पृथ्वी मिसाइल की मारक क्षमता 150 किलोमीटर है, यह अपने साथ 1000 किलो बारूद ले जाने में पूरी तरह से सक्षम है। यह मिसाइल किसी भी एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल को बर्बाद कर सकती है।

ब्रह्मोस

सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल केवल भारत और रूस के पास ही है। ब्रह्मोस मिसाइल को जहाज, पनडुब्बी और अन्य कई प्लेटफॉर्म से दागा जा सकता है। इसकी गति ध्वनि से भी तेज है।

शौर्य

थल सेना के लिए बनाई गई इस मिसाइल की मारक क्षमता 600 किलोमीटर है। यह अपने साथ 1000 किलोग्राम परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है।

अग्नि-5

मिसाइल अग्नि-5 की मारक क्षमता 5,000 किलोमीटर तक है। यह मिसाइल एक टन तक विस्फोटक अपने साथ ले जाने में सक्षम है। युद्ध होने पर यह एक गेम चेंजर मिसाइल है।

नाग मिसाइल

इस मिसाइल का वजन मात्र 42 किलो है, लेकिन यह 30 किलोमीटर प्रति सेकंड के हिसाब से अपने लक्ष्य को भेदती है। यह अपने साथ मात्र 8 किलोग्राम विस्फोटक ले जाने में सक्षम है। इसे बनाने में 350 करोड़ रूपए लगे थे।

त्रिशूल मिसाइल

त्रिशूल मिसाइल की मारक क्षमता 9 किलोमीटर है। 130 किलो वजन वाली यह मिसाइल अपने साथ 15 किलो विस्फोटक ले जा सकती है।

Related News