सऊदी अरब के कानून कितने सख्त हैं ये बात हम सभी जानते हैं। यहाँ पर गुनाह करने वालों को माफ़ी नहीं मिलती है और ना ही उन्हें सजा देने में किसी तरह की कोई देरी की जाती है।

आज हम आपको सऊदी अरब के कानून के बारे में और इस बारे में बताने जा रहे हैं कि अलग अलग तरह के गुनाह करने पर कौन कौनसी सजा दी जाती है।


1- ईशनिंदा या जादूटोना करनेवाले लोगों को सऊदी अरब में दोषी पाए जाने पर मौत की सजा सुनाई जाती है।

2- कोई व्यक्ति राजद्रोह या आंतकवाद में शामिल होता है तो बिना किसी देरी के उसे मौत की सजा दे दी जाती है।

3- बलात्कार और समलैंगिकता जैसे मामलों में दोषी के लिए सऊदी अरब में कोई माफ़ी नहीं मिलती है। इसकी सजा वहां सजा-ए-मौत है।

4- सऊदी अरब में कोई व्यक्ति शराब पीता हुआ पकड़ा जाता है तो उसे सजा के तौर पर 500 कोड़े लगाए जाते हैं।

5- शादी के बाद किसी पराए मर्द से संबंध बनाने वाली औरत या पराई औरत से संबंध बनाने वाले मर्द को सजा के तौर पर पत्थर से मारकर मौत के घाट उतार दिया जाता है।

6- सऊदी अरब में शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाना भी गुनाह है। ऐसा करनेवाले को 100 कोड़े लगाए जाते हैं.

7- लूटपाट या चोरी करने वाले का यहाँ पर दायां हाथ काटकर सजा दी जाती है।

8- सऊदी अरब में ड्रग्स की स्मगलिंग और उसके इस्तेमाल पर पाबंदी है। इस में दोषी पाए जाने वाले को मौत के घाट उतार दिया जाता है।

Related News