इंटरनेट डेस्क। भारतीय थलसेना, सेना की भूमि-आधारित दल की शाखा है और यह भारतीय सशस्त्र बल का सबसे बड़ा अंग है। भारत का राष्ट्रपति, थलसेना का प्रधान सेनापति होता है। आपको बता दे की देश का गौरव बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर देश की अपनी सेना होती है। उसी तरह से भारत मे भी देश की सुरक्षा के लिए थलसेना, वायुसेना और नौसेना है। सेना में सैनिकों एवं अधिकारियों को विभिन्न रेजीमेंट्स में बांटा गया है। इन रेजीमेंट्स को ज़रूरत के हिसाब से मोर्चों पर भेजा जाता है।

हम आज आपको भारतीय सेना की उस रेजीमेंट्स से रू-ब-रू करवा रहे हैं, जो तिरेंगे को हमेशा ऊंचा रखने और भारतवासियों को भय से दूर रखने के लिए अपनी जान की भी परवाह नहीं करती है। आइए जाने...

1. पैरा कमांडो

भारतीय सेना को अपनी वीरता और बहादुरी के लिए पूरे विश्वभर में जाना जाता हैं। पैरा कमांडो की सेना मे सिर्फ उन्हीं जवानों को इस स्पेशल फोर्स का हिस्सा बनाया जाता जो शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ और बलवान हों। पैरा कमांडोज के जिम्मे स्पेशल ऑपरेशन, बंधक समस्या, एंटी टेरर ऑपरेशन और दुश्मन को तबाह करने जैसे मुश्किल कार्य आते हैं।

2. एनएसजी/ब्लैक कैट कमांडो

भारतीय सेना अपने साहस और विपरीत परिस्थितियों में काम करने के लिए दुनिया भर में जानी जाती है। भारतीय सेना के सैनिको ने अपनी हर लडाई में अपनी वीरता का परिचय दिया है। देश में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध स्पेशल कमांडो फ़ोर्स की बात करे तो एन।एस।जी या ब्लैक कैट कमांडो उस लिस्ट मे से एक है। यह सेना अपने काम को करने में बिल्कुल भी नहीं हिचकिचाती। फिर चाहे वह दुश्मन को ढूंढकर निकालना हो या फिर देश में घुसे आतंकवादियों को मारना हो।

यह सेना 'सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा' के मोटो पर काम करती है। 'ऑपरेशन ब्लूस्टार' जैसे बड़े मिशन को भी इस सेना ने बड़ी समझदारी से संभाला था। यह सेना जितनी खतरनाक है, उतने ही इसे दुश्मन डरते है। वैसे भारतीय सेना में अलग अलग रेजींमेट है जिनमें जाट रेजीमेंट, राजपुत रेजीमेंट, गौरखा रेजीमेंट और भी कई रेजीमेंट है जिन्होनें समय पर अपनी बहादुरी से देश की सिमाओं की रक्षा की है।

Related News