अत्याधुनिक हथियार विशेषकर ताकतवर मिसाइलें किसी भी देश को बाहरी खतरों से सुरक्षा की गारंटी देती हैं। बता दें कि दुनिया के जिन देशों के पास घातक मिसाइलें हैं, उनमें से एक भारत भी है। भारतीय सेना के पास सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों से लेकर बैलेस्टिक मिसाइलें भी मौजूद हैं। अभी सोमवार के दिन ही भारत ने सुपरसोनिक मिसाइल अग्नि- 5 का सफल परीक्षण किया। आइए जानें, भारत की उन घातक मिसाइलों के बारे में।

1- आकाश मिसाइल

सतह से हवा में मार करने वाली इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने बनाया है। इस मिसाइल की मारक क्षमता 25 किमी तक है। यह अपने साथ करीब 55 किलोग्राम विस्फोटक ले जा सकती है। आकाश मिसाइल का वज़न 720 किलोग्राम, व्यास 35 सेमी व लम्बाई 5.78 मीटर है।

2- सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस

इस मिसाइल को युद्धपोत, लड़ाकू विमान तथा पनडुब्बी तथा जमीन से भी प्रक्षेपित किया जा सकता है। इस मिसाइल की स्पीड 3,400 से 3,700 किमी प्रति घंटे है। इस मिसाइल को भारत के नौसेना, वायुसेना और थलसेना में नवंबर 2006 में ही शामिल किया जा चुका है। इस मिसाइल की मारक क्षमता अधिकतम 600 किमी तक है। 10 मीटर की ऊंचाई पर उड़ान भरने में सक्षम सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस दुश्मन के रडार को चकमा देने में माहिर है।

3- बैलिस्टिक प्रक्षेपास्त्र अग्नि

भारत के पास अग्नि-1, अग्नि-2, अग्नि-3 व अग्नि-4 मध्यवर्ती दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें तथा अग्नि-5 अंतरमहाद्विपीय बैलिस्टिक मिसाइल है। ​अग्नि-5 अंतरमहाद्विपीय बैलिस्टिक मिसाइल है। ​यह मिसाइल 5000 किलोमीटर का सफर तय कर दुश्मनों के होश ठिकाने लगा सकती है। इस मिसाइल का वजन करीब 50 टन है।

4- फायर एंड फॉरगेट मिसाइल नाग

नाग मिसाइल एक स्वदेशी निर्मित टैंक भेदी मिसाइल है। इस मिसाइल को बनाने में 300 करोड़ रुपए का खर्च आया है। इस मिसाइल की स्पीड 230 मीटर प्रति सेकेंड है। जबकि इसकी मारक क्षमता आधा किमी से लेकर 4 किलोमीटर तक है।

5- पृथ्वी मिसाइल

सतह से सतह पर मार करने में सक्षम और 350 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली मिसाइल पृथ्वी का वजन 4,400 किलो है। पृथ्वी मिसाइल की स्पीड अधिकतम 600 किमी प्रति घंटा है। इस मिसाइल का अत्याधुनिक वर्जन पृथ्वी-3 भारतीय नौसेना के लिए बनाई गई है। यह मिसाइल अपने लक्ष्य पर सटीक निशाना साधने में माहिर है।

Related News