भारतीय जनता पार्टी की बात करे तो एक के बाद एक एक बार कामयाबी हासिल कर रहे है। एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी ने बाजी मारी है। क्योकि जो नेता कभी प्रदेश कांग्रेस को संभाला करता था, उसी ने भाजपा में शामिल होने का फैसला ले लिया। ये घटना रांची में हुई है जहां चार बड़े नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इनमें दो कांग्रेस और दो जेएमएम के नेता हैं जिन्होंने भाजपा में शामिल होने का बड़ा फैसला लिया है।

भारतीय जनता पार्टी में कांग्रेस के जो बड़े नेता शामिल हुए हैं उनके नाम विधायक मनोज यादव और सुखदेव भगत हैं। सुखदेव भगत की बात करें तो वो कभी पूरी झारखंड प्रदेश कांग्रेस को संभाला करते थे क्योंकि कांग्रेस ने उनको प्रदेश अध्यक्ष का पद दिया हुआ था। उन्होंने भी बुधवार को भाजपा में आने का फैसला ले लिया। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक कुणाल षांडगी भी बीजेपी में आ गए। इनके अलावा पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही भी भाजपाई बन गए।

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले चार बड़े नेताओं का भाजपा में आना कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत बड़ी टेंसन की विषय है। चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के ऊपर टूटा दुखो का पहाड़।

Related News