इंटरनेट डेस्क। हमारे देश से ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया से आए दिन ऐसी खबरें सामने आती है जिनके बारे में सुनकर हमें हैरानी होती है और उन पर यकीन नहीं कर पाते है। लेकिन वो बातें वाकई में सच होती है। आज हम आपको कुछ ऐसा ही बताने जा रहे है जिसके बारे में जानने के बाद आप उस पर यकीन नहीं कर पांएगे।

आपने हमेशा भूत को उल्टे पैरों से चलते हुए सुना होगा लेकिन क्या आपने कभी अपने जीवन में सुना है कि कोई व्यक्ति इस तरह से चलता है। आज हम आपको एक ऐसे ही लडक़े के बारे में बताने जा रहे है जो भूत की तरह चलता है।

यह बच्चा लंदन से रहता है और केवल 14 साल का है। इस लडक़े का नाम मैक्सवेल डी है जिनसे कुछ ऐसा किया है जिसकी वजह से उसका नाम गिनीज बुक में दर्ज किया गया है। जिस तरह से वे पैर मोड़ते है हर कोई देखकर डर जाता है।

मैक्सवेल डी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले यह रिकॉर्ड मॉस ललनहम के नाम था। लेकिन अपने पैरों को 157 डिग्री तक मोडऩे के बाद इस लडक़े ने यह रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।

वह अपने बायें पैर को 143 डिग्री तक और दाएं पैर को 120 डिग्री तक घूमा सकता था। इसी वजह से उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज किया गया है। मैक्सवेल का कहना है कि वह यह सब आराम से करता हैं। उन्हें कोई दर्द नहीं होता है। गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करने के बाद वह बहुत खुश हैं और उन्होंने इस अवसर के लिए कई सालों तक इंतजार किया है।

Related News