श्रीलंका इस समय अपने आर्थिक एवं राजनीतिक संकट के चलते बहुत बुरी हालत से गुजर रहा है। लगातार हर मीडिया की खबर श्रीलंका को लेकर आ रही है और पूरी दुनिया की नजरें इस समय श्रीलंका पर है। भारत का पड़ोसी देश होने के नाते भारत के लिए श्रीलंका में क्या हो रहा है यह बेहद ही महत्वपूर्ण हो जाता है। क्योंकि श्रीलंका का सीधा कनेक्शन भारत के कई राज्यों से है।

आपको बता दें कि बीते दिन श्रीलंका के राष्ट्रपति ने मॉरीशस से सिंगापुर जाने का फैसला लिया था और सिंगापुर पहुंचते ही उन्होंने अपने राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया जिसके बाद अब पीएम विक्रम सिंह को देश का अंतरिम राष्ट्रपति घोषित कर दिया गया है।

इस मौके पर श्रीलंका की संसद के स्पीकर ने लोगों को आश्वासन दिलाते हुए बताया है कि अगले 7 दिन के अंदर अंदर देश को एक नया राष्ट्रपति चुन कर दे दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि देश में 22 जुलाई को राष्ट्रपति के लिए चुनाव कराए जाएंगे। आपको बता दें कि इस समय देश की स्थिति को काबू में लाने के लिए श्रीलंका में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है।

श्रीलंका का संकट आर्थिक संकट से शुरू हुआ था और लोगों का गुस्सा इतना बड़ा और विरोध प्रदर्शन के चलते यह आर्थिक संकट एक राजनीतिक संकट में तब्दील हो गया जिसके बाद देश के राष्ट्रपति को देश छोड़कर भागना पड़ा। आपको बता दें कि गुस्साई भीड़ ने राष्ट्रपति के आवास पर भी कब्जा कर लिया है।

हालांकि स्थिति को काबू में लाने के लिए देश में आपातकाल को घोषित किया गया है और इसके साथ साथ सेना को भी सड़कों पर टैंक के साथ उतारा गया है ताकि स्थितियों को काबू में लाया जा सके।

क्या श्रीलंका में नए राष्ट्रपति के आ जाने से भी किसी भी प्रकार से आर्थिक संकट से उबरा जा सकेगा या नहीं इसका जवाब तो आने वाले समय में ही मिलेगा लेकिन देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए।

Related News