इंटरनेट डेस्क: लोकसभा चुनाव के सात चरण में से पहले चरण की शुरूवात गुरुवार से हो गई है। इसमें पहले चरण में 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 91 सीटों पर मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगेेे। कुल 1279 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनका फैसला 14 करोड़ 20 लाख 54 हजार 978 मतदाता करने वाले है। इनमें 7 करोड़ 21 लाख पुरुष मतदाताए 6 करोड़ 98 लाख महिला मतदाता हैं। जिनके लिए 1.70 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं।तो वहीं सभी पार्टियों के प्रत्याक्षी भी नामांकन दाखिल कर चुके है जहां राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायनाड़ के बाद बुधवार को अमेठी में नामांकन भरा तो आज कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी अपना नामांकन दाखिल करने वाली है ऐसी जानकारी सामने आई है, तो वहीं अमेठी सीट से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। खबरों की माने तो सोनिया गांधी इससे पहले रोड शो करेंगी।


रोड शो के दौरान राष्ट्रीय अक्ष्यक्ष राहुल गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। ऐसी खबरें भी सामने आई है की रॉबर्ट वाड्रा और उनके दोनों बच्चे भी रोड शो में शामिल होंगे। आपकों जानकारी के लिए बतादें की सांसद सोनिया गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से पांचवीं बार मैदान पर उतरेगी। नामांकन प्रक्रिया को लेकर सोनिया की सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है। कांग्रेस नेता ने जानकारी देते हुुए बताया की सोनिया गांधी नामांकन करने से पहले रोड शो कर जनता से सीधे रूबरू होंगी। इसकी तैयारियां की जा रही हैं।


वहीं अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री स्मृति भी अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा कई मंत्री और संसदीय क्षेत्र के सभी भाजपा विधायक मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है की इससे पहले स्मृति व योगी करीब तीन किलोमीटर लंबा रोड शो भी करने वाले है।

Related News