इंटरनेट डेस्क। इंडियन आर्मी की ओर से दिए जाने वाले सम्मानों में परमवीर चक्र सर्वोच्च सैन्य अलंकरण है। इंडियन आर्मी में कार्यरत अधिकारी अथवा कर्मचारी परमवीर चक्र पाने के पात्र होते हैं। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के बाद परमवीर चक्र को सबसे श्रेष्ठ पुरस्कार माना जाता है।

परमवीर चक्र पाने वाले सेना के इन जाबांजो को नकद धनराशि तथा पेंशन देने का प्रावधान किया गया है। हांलाकि कई राज्य सरकारे में परमवीर चक्र से सम्मानित पात्रों के परिजनों को अलग से धनराशि तथा पेंशन मुहैया कराती है। तो देर किस बात की आईए जानें, अबतक किन—किन रणबांकुरों को परमवीर चक्र सम्मान प्राप्त हो चुका है।

साल 1947: मेजर सोमनाथ शर्मा

साल 1948: नायक जदुनाथसिंह

साल 1948: सेकंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे

साल 1948: कंपनी हवलदार मेजर पीरूसिंह शेखावत

साल 1948: लांसनायक करम सिंह

साल 1961: चीन के साथ एक युद्ध में कैप्टन गुरबचन सिंह सालारिया

साल 1962: मेजर धनसिंह थापा (जीवित)

साल 1962: सूबेदार जोगिन्दरसिंह

साल 1962: मेजर शैतानसिंह भाटी

साल 1965: कंपनी क्वार्टर मास्टर हवलदार अब्दुल हमीद

साल 1965: लेफ्टिनेंट कर्नल आर्देशीर बुरजोरजी तारापोरे

साल 1971: लांसनायक अल्बर्ट एक्का

साल 1971: फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों

साल 1971: सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल

साल 1971: मेजर होशियार सिंह (जीवित)

साल 1987: नायक सूबेदार बाना सिंह

साल 1987: मेजर रामास्वामी परमेश्वरन

साल 1999: कैप्टन मनोज कुमार पांडेय (कारगिल युद्ध)

साल 1999: कैप्टन विक्रम बत्रा (कारगिल युद्ध)

साल 1999: राइफलमैन संजय कुमार, जीवित (कारगिल युद्ध)

साल 1999: ग्रेनेडियर योगेन्द्र सिंह यादव, जीवित (कारगिल युद्ध)

Related News