दोस्तों, आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल मुद्दे पर जब से पीएम मोदी को चोर बताया है, तब से बीजेपी नेताओं ने उन्हें जमकर निशाने पर लेना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने राहुल गांधी को कम दिमाग का बताते हुए कहा कि राहुल के परिवार ने ही पूरे देश को लूटा है।

मनोज तिवारी ने राहुल गांधी के परिवार ने बोफोर्स घोटाला, कोयला घोटाला, तथा अन्य कई घोटालों को गिनाते हुए उन्हें घोटालेबाज़ तथा देश को लूटने वाला कहा। इसके इतर मनोज तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी अपने पिता राजीव और मां सोनिया की बदौलत ही पार्टी के मालिक बने हुए हैं, वरना वह नौकरी भी नहीं पा सकते थे।

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने केजरीवाल सरकार पर भी जमकर सियासी निशाने साधे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी चाहती है कि दिल्ली में रोहिंग्याओं को घर बनाकर रहने को दिया जाए। केजरीवाल सरकार को देश के गरीब नहीं दिखते बल्कि वे घुसपैठियों को शरण देना चाहते हैं।

दिल्ली के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली के निवासी राशन कार्ड को लेकर परेशान रहते हैं, लेकिन केजरीवाल सरकार के कर्मचारी दिल्लीवासियों से राशनकार्ड बनवाने के बदले में पैसे मांगते हैं।

Related News