कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी देश के सबसे बड़ें नेताओं में से एक हैं। राहुल गांधी अमेठी से सांसद हैं हमेशा अपने भाषणों को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। आज हम आपको राहुल गांधी की फेवरेट कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमे सफर करते राहुल कई बार नजर आते हैं। चुनावों के प्रचार प्रसार में भी उन्हें कई बार देखा गया है।

टोयोटा लैंड क्रूजर
इस कार में 4.5 लीटर का 32वी 1वीडी डीजल इंजन लगा हुआ है। 7 सीटों वाली यह लैंड क्रूजर 11 किमी. प्रति लीटर का माइलेज देती है। यह डीजल इंजन 261. 49 बीएचपी पावर तथा 650 न्यूटन मी​टर का टार्क जनरेट करता है। इस कार की शो रूम कीमत 1.41 करोड़ रूपए है। चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी अक्सर इसी कार में बैठे नजर आते हैं।

टाटा सफारी
टाटा सफारी में 4.2 लीटर का 16वी वीटीटी डीजल इंजन दिया गया है जो कि 148 बीएचपी की पावर और 320 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। ये कार प्रति लीटर में 14.1 किमी का माइलेज देती है। टाटा की ये भारत में बिकने वाली बेहद किफायती और बेहद दमदार एसयूवी है। ये गाड़ी बुलेटप्रूफ भी है।

लेक्सस एलएक्स
लेक्सस एलएक्स में 5663 सीसी का डीजल इंजन है जो 261 बीएचपी की पावर और 650 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। इसका माइलेज 9.6 किमी प्रति लीटर है। इस शानदार गाड़ी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 2.33 करोड़ रुपये है। लेक्सस की ये बेहद लग्जरी और शानदार एसयूवी है।

Related News