इंटरनेट डेस्क। चुनाव तारीखों का ऐलान होते ही गुजरात में आचार सहिंत लग चुकी है। इस राज्य में एक और पांच दिसम्बर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। आज हम आपको पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के गुजरात से रिश्ते के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

बहुत ही कम लोगों को अभी पता होगा कि इंदिरा गांधी गुजरात की धरती पर पैर रखते हुए सिर पर पल्ला रख लेती थीं। वह यहां पर अपने संबोधन में खुद को गुजरात की बहू बताती थी। देश की प्रथम और अकेली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का विवाह 1942 में फिरोज गांधी से हुआ था। फिरोज गांधी पारसी परिवार से ताल्लुक रखते थे।

इंदिरा गांधी के ससुर यानी फिरोज गांधी के पिता जहांगीर फरदून गुजरात के भरूच के निवासी थी। इसी कारण तो इंदिरा गांधी खुद को गुजरात की बहू मानती थीं। यहीं करण है कि वह गुजरात में अपनी यात्रा के दौरान सिर पर पल्ला रख लेती थीं।

Related News