नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को लेकर देशभर में काफी हंगामा हो रहा है। कई राज्यों में लोग इस कानून को लेकर केंद्र सरकार का विरोध करते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन नागरिकता संशोधन कानून (citizenship amendment act) को लेकर देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच देश में पाकिस्तान से भारत लौटी महिला (pakistan woman) को भारत की नागरिकता मिल गई (got Indian citizenship) है।

इस महिला का नाम हसीना बेन है। कहा जा रहा है कि भारत की नागरिकता के लिए हसीना बेन ने दो साल पहले आवेदन किया था, जिसे भारत सरकार ने अब स्वीकार कर लिया है।जानकारी के अनुसार हसीना बेन गुजरात की रहने वाली थीं। 1999 में उनकी एक पाकिस्तानी नागरिक से शादी हुई। जिसके बाद वह पाकिस्तान चली गईं और वहां की नागरिक बन गईं।

लेकिन अब उनके पति की मौत हो चुकी है। अब वह भारत लौट आई है लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात कि कानून के विरोध के बीच उन्हें भारत की नागरिकता भी मिल गई है।

Related News