देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती देशभर में बहुत ही धूमधाम से मनाई गई, इस मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने परदादा नेहरू से जुड़ी एक कहानी को ट्विटर पर शेयर किया। प्रियंका गांधी को अपने परदादा के जन्म दिन पर ये खास बात याद आ गई, तो चलिए जानते है क्या बात है।

प्रियंका ने लिखा, 'मेरे परदादा के बारे में मेरी पसंदीदा स्मृति वह है, जब वह सुबह 3 बजे काम से लौटे तो देखा कि उनके बिस्तर पर उनका बॉडीगार्ड सो रहा था, उन्होंने गार्ड को कंबल ओढ़ाया और खुद बगल की कुर्सी पर सो गए.'

पंडित नेहरू के जयंती के मौके पर कांग्रेस पार्टी ने नेहरू को एक ऐसा आदमी बताया, जिन्होंने भारत की आजादी के लिए संघर्ष किया और ठोस लोकतंत्र के साथ एक आधुनिक देश की कल्पना की। कांग्रेस ने ट्विट कर कहा, नेहरू ने भारत को एक नया रास्ता दिखाया जिसकी बदौलत हम आज यहां हैं। आइए उनकी विरासत को कायम रखने की प्रतिज्ञा करते हैं।

Related News