मुख्यमंत्री जयराम दिल्ली में नगर निगम चुनाव के प्रचार के लिए दिल्ली गए हैं जबकि सुक्खू कांग्रेस के आला नेतओं से मुलाकात के लिए गए हैं। चंडीगढ़ से दोनों एक ही फ्लाइट से दिल्ली जाने से इंटरनेट मीडिया पर तरह तरह के क्यास लगा रहे हैं, लेकिन राजनीति से इससे कोई लेना-देना नहीं है। हिमाचल में 12 नवंबर को हुए विधानसभा सभा चुनाव के बाद अब मतगणना के लिए कई दिन का समय है। आठ दिसंबर को मतगणना से पहले प्रदेश के दोनों प्रमुख दल कांग्रेस व भाजपा अपने-अपने गणित लगा रहे हैं।

गौर रहे कि हिमाचल में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। आठ दिसंबर को गुजरात के साथ ही रिजल्ट घोषित होगा। प्रदेश की जनता इसका बेसब्री से इंतजार कर रही है। कांग्रेस व भाजपा दोनों ही दलों के नेताओं की दिल्ली दौड़ शुरू हो गई है। रविवार को संयोग ऐसा हुआ कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और कांग्रेस पार्टी से मुख्यमंत्री पद के दावेदार सुखविंद्र सिंह सुक्खू दोनों चंडीगढ़ में एक ही फ़्लाइट में बैठकर दिल्ली के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रविवार को सोलन जिला के परवाणू में भाजपा बैठक में हिस्सा लेने के लिए गए थे। यहां से वह दिल्ली में प्रचार करने के लिए निकले। परवाणु से चंडीगढ़ तक वह गाड़ी में गए, यहां से उनकी फ्लाइट थी। वहीं कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू भी चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचे। संयोग भी ऐसा हुआ कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जिस हवाई जहाज में चढ़े सुक्खू भी उसी फ्लाइट से दिल्ली जा रहे थे। यही नहीं इन दोनों को सीट भी अगल-बगल में ही मिली। और दोनों एक-दूसरे से बात करते हुए रवाना हुए। इसकी फोटो इंटरनेट मीडिया पर खूब प्रसारित हुई।


जयराम प्रचार, सुक्खू हाईकमान से मिलने गए
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली में नगर निगम चुनाव में प्रचार करने के लिए दिल्ली गए हुए हैं। दिल्ली में वह कई क्षेत्रों में रोड़ शो करेंगे। जबकि कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू पार्टी हाईकमान से मिलने दिल्ली गए हैं। आला नेताओं को वह हिमाचल विस चुनाव का फीडबैक देने सहित आगामी रणनीति पर भी चर्चा करेंगे। साथ ही वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी मिलेंगे।


Related News