महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद लगातार सवाल खड़े हो रहे थे कि आखिर मंत्रिमंडल का विस्तार कब होगा और अब इसे लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है।

जिसमें बताया गया है कि आज मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार कर लिया गया है और महाराष्ट्र सरकार में 14 मंत्रियों ने शपथ ली है। आपको बता दें कि इन 14 मंत्रियों में से 7 लोग भारतीय जनता पार्टी से हैं वहीं सात मंत्री एकनाथ शिंदे के गुट से बने हैं।

आपको बता दें कि उद्धव ठाकरे की सरकार को गिराने के बाद वहां पर एकनाथ शिंदे द्वारा भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से सरकार बनाई गई थी। वहीं एकनाथ शिंदे अब खुद को असली नेता बताते हुए शिवसेना को खुद की पार्टी बना रहे हैं और इसे लेकर अब लगातार उनकी ओर से कार्रवाई हो रही है और यह चुनाव आयोग में भी मामला जा चुका है।

वही लगातार सवाल खड़े हो रहे थे कि आखिर कब तक सिर्फ एकनाथ शिंदे बताओ और मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र की सरकार को चलाएंगे। इन तमाम आलोचनाओं के बीच अब 14 मंत्रियों को मंगलवार को शपथ दिला दी गई है जिसमें एकनाथ शिंदे और फडणवीस दोनों के साथ-साथ मंत्री शामिल हुए हैं।

Related News