डिस्कवरी चैनल के एडवेंचर शो Man Vs Wild में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया है। यह शो 12 अगस्त 2019 को रात 9 बजे चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। मोदी भी बेयर ग्रिल्स के साथ एडवेंचर करते नजर आएँगे।

बेयर ग्रिल्स ने ट्वीट करके शो के बारे में जानकारी दी है। यह शो कुल 180 देशों में दिखाया जाएगा और दुनिया को मोदी का एक ऐसा रूप देखने को मिलेगा जिस से सभी अनजान हैं। हम सभी को भी इस शो का बेसब्री से इंतजार है।

ग्रिल्स ने लिखा कि जानवरों के संरक्षण और पर्यावरण बदलाव को लेकर लोगों को जागरुक करने के मकसद से मोदी भारतीय जंगल में पहुंचे। Man Vs Wild शो काफी चर्चित है और इसमें कई जानी-मानी हस्तियां शिरकत करती रही हैं।

यह शो 13 साल पहले प्रसारित किया गया था और दुनिया भर में ये शो काफी प्रचलित है। इस शो में खासतौर पर सर्वाइवल स्किल पर फोकस किया जाता है। जंगलों में कैसे रहना है और कैसे चुनौतियों का सामना करना है ये सभी इस शो में सिखाया जाता है। शो में बेयर ग्रिल्स खुद को विपरीत परिस्थितियों में डाल कर इस बारे में बताते हैं कि उनसे कैसे निकलना है।

ट्विटर पर शो का टीजर जारी होने के बाद 2 घंटे में ही इसे 2 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया। 45 सेकंड के शो के टीजर में प्रधानमंत्री बेयर ग्रिल्स का स्वागत करते नजर आते हैं। वीडियो में PM मोदी बेयर से कहते हैं कि आपके लिए मैं इसको (बंबू) अपने साथ रखूंगा।

Related News