धारा 370 को खत्म करने के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट ने भारत से व्यापारिक संबंधों को खत्म करने का फैसला किया है। इमरान खान का द्वारा लिया गया यह फैसला भारत से ज्यादा पाकिस्तान के लिए अधिक नुकसानदायक साबित होने वाला है, क्योंकि पाकिस्तान अपने आवाम की आवश्यक पूरी करने के लिए जरूरी वस्तुओं का आयात भारत से ही ज्यादा करता है।

इमरान खान की अगुआई में नेशनल सिक्योरिटी कमिटी की बैठक हुई। जानकारी के मुताबिक इस बैठक के बाद पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को भारत लौटने के लिए कह दिया है। भारत के साथ डिप्लोमैटिक रिलेशंस को डाउनग्रेड किया जाएगा। पाकिस्तान भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार को सस्पेंड करेगा। भारत के साथ द्विपक्षीय रिश्तों की समीक्षा करेगा। जम्मू- कश्मीर के मामले को संयुक्त राष्ट्र में ले जाएगा। 14 अगस्त को कश्मीरियों के साथ एकजुटता दिवस मनाने का फैसला।

भारत के आर्टिकल 370 पर लिए गए फैसले से बौखलाए पाकिस्तान ने कहा है कि वह भारत के इस कदम का मुकाबला करने के लिए सभी संभावित विकल्पों का इस्तेमाल करेगा। भारत को प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान इमरान खान ने कहा कि इस कदम से दो परमाणु संपन्न देशों के बीच संबंध और खराब होंगे। पाकिस्तान के अगले कदम पर भारत की पैनी नजर बनी हुई है।

Related News