आजादी मिलने के बाद से ही भारतीय सेना ने तमाम शक्ति परीक्षणों के बाद विश्व में अपनी ताकत का लोहा मनवाया हैं। वर्तमान में भारतीय सेना विश्व की चौथी सबसे बड़ी सैन्य ताकत हैं। आज भारतीय सेना की ताकत ऐसी है कि वो किसी वक्त अपने दुश्मनों को मुंहतोड़ जबाव दे सकती हैं। आज भारतीय सेना का स्वरुप बदल गया हैं। देश को आजादी मिलने के बाद भारतीय सेना में क्रांतिकारी परिवर्तन आये हैं।

आज भारतीय सेना के जवान हजारों फुट की ऊंचाई पर अपनी हड्डियां गलाते हैं और दुश्मन की हर हरकत पर पैनी निगाह रखते हैं। सेना के जवानों के इस साहस, पराक्रम और समर्पण भाव की वजह से ही हम अपने अपने शहरों, गांवों और घरों में सुरक्षित रह पाते हैं। भारतीय सेना के जवानों की देश के लिए दी गई शहादत को हर भारतीय को याद रखना चाहिए। आज भारत जो कुछ भी हैं वह इन्हीं जवानों की शहादत पर खड़ा हैं।

भारतीय सेना दुनिया की सबसे बड़ी एकमात्र स्वैच्छिक सेना हैं। जिसमें देश के नागरिक खुद की इच्छा से शामिल होते हैं। भारतीय सेना की प्रतिष्ठा पूरे विश्व में है। आज जब भी देश में सिविल प्रशासन किसी समस्या को सुलझाने में फेल हो जाता हैं तो भारतीय सेना के जवान उस समय देश की जनता के साथ खड़े होते हैं। उत्तराखंड बाढ़ हो या वर्तमान में केरल बाढ़, भारतीय सेना हर विपत्ति में देश की जनता के साथ रही हैं।

Related News