नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा में पास हो चुका है। आज इसे राज्यसभा में पेश किया जाएगा। राज्यसभा की कार्यवाही की सूची के मुताबिक दोपहर 2 बजे इस बिल पर चर्चा शुरू होगी। राज्यसभा में इस बिल पर चर्चा की खातिर 6 घंटे का समय तय किया गया है। वैसे तो बिल को लेकर लगातार बबाल मचा हुआ है।

नागरिकता संशोधन बिल को लोकसभा में फाड़ते हुए ओवैसी ने कहा कि ये एक और विभाजन होने जा रहा है। यह बिल भारत के संविधान की मूल भावना के खिलाफ है और हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने वाला है। मैं बिल को फाड़ता हूं, जो हमारे देश को विभाजित करने का प्रयास करता है।

वही इस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर 'नागरिकता संशोधन विधेयक संविधान पर हमला है। जो कोई भी इसका समर्थन करता है वो हमारे देश की बुनियाद पर हमला और इसे नष्ट करने का प्रयास कर रहा है।

Related News