भारत और पाकिस्तान की नोक झोंक की खबरे आये दिन आती रहती है। दोनों देश एक-दूसरे पर बयानबाजी करते रहते है। लेकिन हाल ही में पाकिस्तान ने कुछ ऐसा किया जिससे भारत खुश हो सकता है। पाकिस्तान में एक चौक का नाम भगत सिंह के नाम रखा जायेगा। ये तो भी जानते है भगत सिंह भारत के एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे।

पाकिस्तान की एक कोर्ट ने लाहौर जिला सरकार को निर्देश दिया है कि वह 'शादमान चौक' का नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के नाम पर रखने के संबंध में फैसला करे। ब्रिटिश शासन के दौरान 87 साल पहले स्वतंत्रता सेनानी सरदार भगत सिंह को यहीं फांसी दी गई थी। भगत सिंह और उनके साथियों - राजगुरू और सुखदेव को पूर्ववर्ती लाहौर जेल में 23 मार्च 1931 को फांसी दी गई थी। शादमान चौराहा वहीं बना हुआ जहां भगत सिंह को फांसी दी गई थी।

कोर्ट ने कहा कि पाकिस्तान के संस्थापक कायदे आजम मोहम्मद अली जिन्ना ने भी सिंह को श्रद्धांजलि दी थी और कहा था कि उन्होंने पूरे प्रायद्वीप में भगत सिंह जैसा बहादुर व्यक्ति नहीं देखा। उन्होंने कहा, यह न्याय के दृष्टिकोण से सही होगा कि शादमान चौक का नाम भगत सिंह के नाम पर रखा जाए।

Related News