जब लोकसभा चुनाव चल रहा था तब पीएम मोदी ने एक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि मैं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को कभी माफ नहीं कर पाऊंगा। लेकिन इसी बयान पर अब जनता सवाल उठा रही है कि पीएम मोदी ने जिस सांसद को नजर अंदाज किया था अब उसी सांसद को केन्द्र में बड़ी जिम्मेदारी दी कैसे गई है।

मध्यप्रदेश के भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को केन्द्रीय रक्षा समिति का सदस्य बनाया गया है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर पीएम मोदी जिस सांसद से नाराज हैं उसे केन्द्र में बड़ी जिम्मेदारी कैसे मिल गई। क्या मोदी ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को माफ कर दिया है।

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान पर भी सवाल उठा चुकी हैं। सीहोर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा था कि मैं शौचालय बनवाने और नाली साफ करवाने के लिए सांसद नहीं बनी हूं। जिस काम के लिए सांसद बनी हूं उसे ईमानदारी से करूंगा।

Related News