उत्तर प्रदेश के रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह और पंजाब के नवांशहर के विधायक अंगद सैनी गुरुवार को विवाह बंधन में बंध गए। विधायक जोड़े ने दिल्ली के जोरबा होटल में सात फेरे लिए। इस शादी में कांग्रेस, भाजपा के अलावा अन्य दलों के नेता शामिल हुए, दोनो की शादी की पहली तस्वीर मीडिया में सामने आई है जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

अपनी शादी से ठीक पहले अदिति सिंह ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि एक पिता का सबसे बड़ा सपना उसकी बेटी की शादी करना होता है, पापा अपने अंगद को मेरा सच्चा जीवनसाथी चुना, आज इस खुशी के मौके पर आप नही हैं, आपकी बहुत याद आ रही है। आई मिस यू पापा।

अंगद और अदिति की शादी का रिसेप्शन 25 नवंबर को नवांशहर में बड़े स्तर पर होगा। इसमें 8 से 10 हजार लोगों को आमंत्रित किया गया है। रिसेप्शन पार्टी में कांग्रेस के छोटे से लेकर बड़े वर्कर तक को आमंत्रित किया गया है।वैसे तो कांग्रेस विधायक अदिति सिंह और पंजाब के नवांशहर के विधायक अंगद सैनी अपने काम से फ्री होकर कुछ हफ्तों में हनीमून का प्लान भी कर सकते है।

Related News