दोस्तों, आपको बता दें कि मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने हैं। मिजोरम पूर्वोत्तर का कांग्रेस शासित अंतिम राज्य है। ठीक दो साल पहले असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश तथा मेघालय में कांग्रेस की सरकार थी। ऐसे में कांग्रेस के लिए मिजोरम महत्वपूर्ण बना हुआ है।

दरअसल साल 2008 से ही कांग्रेस मिजोरम में सत्तासीन है। अब इस बार अपनी तीसरी जीत पर नजर बनाए हुए है। इस प्रकार इस राज्य में भाजपा की स्थिति कुछ अच्छी नहीं है। इस​के लिए भाजपा ने मिजोरम में सलमान खान की लोकप्रियता का सहारा लिया है। हांलाकि उनका नाम चुनाव आयोग को दी गई पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नहीं है, फिर भी सलमान खान के लिए मिजोरम में 28 नवंबर की तारीख तय की गई है। मतलब साफ है, भाजपा को मिजोरम में सलमान खान का आसरा बचा है। गुरुवार को हलवारे के एयरफोर्स स्टेशन पर सलमान खान को रिसीव करने के लिए केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू पहुंचे थे।

कांग्रेस बनाम भाजपा
दोस्तों, आपको बता दें कि मिजोरम में कांग्रेस के वर्तमान विधायकों की संख्या 34 है। जबकि मिजोरम पीपुल्स कांफ्रेंस एक विधायक है और एमएनएफ के पांच विधायक है। साल 2008 में कांग्रेस की 32 सीटों के मुकाबले साल 2013 में कांग्रेस 34 सीटें जीतने सफल रही थी।

इस बार भारतीय जनता पार्टी मिजोरम में सत्ता हासिल करने के लिए पूरा प्रयास कर रही है। गौरतलब है कि भाजपा ईसाई बहुल राज्यों मेघालय और नगालैंड में दूसरे स्थान पर रहीं पार्टियों के साथ हाथ मिलाकर सरकार बना चुकी है।

Related News