दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित अब हमरे बीच नहीं रही। काफी समय से शीला दीक्षित बीमार चल रहा थी , 81 साल की उम्र में आज उनका निधन हो गया है। उनका इलाज एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में चल रहा था। शीला दीक्षित साल 1998 से 2013 तक लगातार 15 सालों तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं।

शीला दीक्षित ने राजनीति का गुण अपने ससुर उमाशंकर दीक्षित से सीखे, जो इंदिरा गांधी मंत्रिमंडल में गृहमंत्री थे और बाद में कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल भी रहे। उनका विवाह उमाशंकर दीक्षित के बेटे से हुआ था। इनके पति विनोद दीक्षित भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे।

वैसे ये जानते हुए बहुत दुःख है कि अब वो हमारे बीच नहीं है, लेकिन अआप्को बता दे दिल्ली को बदलने वाली शीला दीक्षित बहुत ही सिंपल स्वभाव की थी, उनके लाइफस्टाइल की बात करे तो , वो हमेशा से सिंपल भेषभूषा में नज़र आती थी, आप उनकी तस्वीर को ध्यान से देखेंगे तो आपको पता चलेगा उन्हें साड़ी पहनने का बहुत शौक था।

उनकी तस्वीरों से ये भी पता चलता है कि उन्हें कॉटन की हैंडलूम साड़ियां पसंद थी। क्योकि मौका कोई भी हो वो हमेसा सिंपल और क्लासी हैंडलूम साड़ी पहने नज़र आई है।

https://www.youtube.com/watch?v=yru1M0TdPq4

Related News