राजनीति से जुड़ी रोचक खबरों के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें, यह खबर आपको कैसी लगी कमेंट करके हमें बताएं।

कांग्रेस के ​वरिष्ठ सांसद शशि थरूर ने बुधवार को कहा कि इस समय देश में कहीं भी मोदी लहर नहीं है। उन्होंने कहा मिशन-2019 को कामयाब बनाने में जुटी भाजपा के विरूद्ध यदि कांग्रेस, सपा और बसपा ने गठबंधन कर लिया तो बीजेपी को यूपी में 10 सीटें भी नहीं मिल पाएगी। संयोगवश अगर 10 सीटें मिल भी गई तो भाजपा खुद को भाग्यशाली समझे।

तिरुवनंतपुरम में आयोजित एक कार्यक्रम में मौजूद सांसद शशि थरूर ने कहा कि लोकसभा चुनाव-2019 भारत की लोकतांत्रिक आत्मा के लिए एक बड़ी जंग है। उन्होंने कहा कि हांलाकि यह इतना आसान नहीं है, फिर भी उनकी पार्टी सभी विपक्षी दलों को एक मंच पर निश्चित रूप से ले आएगी।

नल्सार में मीडियाकर्मियों से रूबरू होते हुए शशि थरूर ने कहा कि लोकसभा चुनाव- 2014 में भाजपा ने यूपी की 80 में से 73 सीटों पर विजयश्री हासिल की थी। अगर 2014 में भी इस राज्य में सपा, बसपा और कांग्रेस का गठबंधन हुआ होता तो मोदी लहर के बावजूद भाजपा लगभग 49 सीटें गवां देती।

वोटों के ध्रुवीकरण के प्रश्न का जवाब देते हुए थरूर ने कहा कि आज कहीं भी मोदी लहर नहीं है। ऐसे में यदि सपा, बसपा और कांग्रेस मिलकर यूपी में चुनाव प्रचार करते हैं, तो भाजपा को 10 सीटें भी नसीब नहीं होगी।

Related News