देश-दुनिया से जुडी हर वो खबर ... जो आपको जानना हैं जरुरी। राजनीति और सैन्य क्षेत्रों से जुडी लेटेस्ट और रोचक ख़बरों के लिए चैनल को फॉलो करें।

हाल ही में देश की राजनीति के महान चेहरों में से एक मदनलाल खुराना का निधन हो गया। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल मदनलाल खुराना ने 82 की उम्र में अंतिम साँस ली। वो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं की रामलीला मैदान से लेकर बोट क्लब में होने वाली बड़ी सभाओं की व्यवस्था करते थे। आपको बता दें, खुराना उन नेताओं में से थे, जिन्होंने दिल्ली में जनसंघ की नींव रखी थी और बाद में उसने बीजेपी का रूप लिया। पार्टी के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने और कर्मठता की वजह से मदनलाल खुराना को 'दिल्ली का शेर' भी कहा जाता था। जिसके एक इशारे में पर दिल्ली थम जाया करती थी।

कहा जाता है कि उन्हें अपने कुछ बयानों की वजह से पार्टी से भी निकाल दिया गया था। बीबीसी के अनुसार, साल 2005 में उन्होंने देश के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक बयान दिया था, जिसके बाद उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। 20 अगस्त 2005 को उन्हें तत्कालीन भाजपा के अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी की आलोचना के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पार्टी से निकाल दिया था। यही नहीं एक बार खुराना उमा भारती की रैली में चले गए थे जिसके बाद वो जमकर सुर्खियों में रहे थे और उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया और एक महीने बाद उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।


वहीं आपको बता दें, खुराना 1993 से 1996 के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे और 2004 में राजस्थान के राज्यपाल भी बने थे। खुराना का विवादों से भी गहरा नाता रहा है।

Related News