नई दिल्ली। लोसकभा चुनाव 2019 की मतगणना हो रही है। रुझानों में एक बार फिर से पीएम मोदी की सरकार बनती नजर आ रही है। इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने उनके आवास पर पहुंची। दरअसल राहुल गांधी अमेठी से 7600 वोटों से पीछे चल रहे है। इसके साथ ही वारणासी लोसकभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक लाख से ज्यादा वोटो से आगे चल रहे है।

ओडिशा के पुरी से भाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा 700 वोट से आगे चल रहे हैं। राहुल गांधी जहां अमेठी से पीछे चल रहे है। तो वहीं वायनाड से एक लाख वोटों से आगे चल रहे है। इसके अलावा गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया 18 हजार वोट से पीछे चल रहे है।

राजस्थान की 25 सीटों में से 24 पर भाजपा आगे चल रही है। तो वहीं एक पर आरएलपी आगे चल रही है। बता दें कि राजस्थान की नागौर सीट पर भाजपा ने आरएलपी से गठबंधन किया है। तो वहीं दिल्ली में भी भाजपा ने बढ़त बनाए हुए है।

Loksabha Election Results: शुरूआती रुझानों में एनडीए को मिला बहुमत, अमेठी से राहुल पीछे, वाराणसी से मोदी आगे

ELECTION: दिग्विजय सिंह से आगे निकलीं साध्वी प्रज्ञा

Related News