भारतीय राजनीति से जुड़ी सटीक खबरों के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें, यह खबर आपको कैसी लगी कमेंट करके हमें बताएं।

दोस्तों, आपको जानकारी के लिए बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा मोदी सरकार के विरूद्ध दी जाने वाली अपनी ​तीखी प्रतिक्रिया के चलते पार्टी के केंद्र बिंदु से हाशिये पर चले गए हैं। इस बारे में अब खुद शत्रुघ्न सिन्हा को भी अहसास होने लगा है कि लोकसभा चुनाव-2019 में भाजपा उन्हें टिकट नहीं देने वाली है।

इसी सिलसिले में मोदी सरकार के विरूद्ध माहौल बनाने के लिए भाजपा के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा देशभर में घूमकर विपक्षी दल के नेताओं से सियासी मुलाकातें कर रहे हैं। अभी हाल में ही लखनऊ में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर समाजवादी पार्टी के मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में इन दोनों नेताओं ने सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की।

सूत्रों का कहना है कि शत्रुघ्न सिन्हा समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव-2019 में वह संसदीय क्षेत्र वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव भी लड़ सकते हैं।

अगर ऐसा हुआ तो लोकसभा चुनाव-2019 में बतौर सपा उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा वाराणसी संसदीय क्षेत्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक बड़ी मुसीबत बन सकते हैं। शत्रुघ्न सिन्हा की अखिलेश यादव से हुई इस मुलाकात ने एक नई सुगबुगाहट को जन्म दिया है। माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी से शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट मिल सकता है। हांलाकि इस खबर को लेकर अ​भी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

Related News