नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019( loksabha Election 2019) की मतगणाना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। शुरूआती रुझानों में एनडीए( NDA) को बहुमत मिल गया है। तो वहीं यूपीए (UPA) 116 पर आगे चल रही है। सबसे बडी बात यह है कि अमेठी से राहुल गांधी ( rahul Gandhi) पीछे चल रहे है। सुबह 9.22 बजे तक रुझानों मेें राहुल गांधी 2000 वोटों से पीछे चल रहे है। तो वहीं स्मृति ईरानी यहां से आगेल चल रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी लोसकभा सीट से आगे चल रहे है। तो वहीं लखनऊ से राजनाथ सिंह आगे चल रहे है। इसके अलावा भोपाल से साध्वी प्रज्ञा आगे चल रही है। यहां से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पीछे चल रहे है।


गुजरात के गांधी नगर से भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह आगे चल रहे हैं। बिहार की जमुई सीट से लोजपा के रामविलास पासवान आगे चल रहे हैं। रायबरेली सीट से यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी पीछे चल रही हैं। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव आगे चल रहे हैं।


लोकसभा चुनाव से पहले कमलनाथ ने लिखी शिवराज सिंह को चिट्ठी, जानिए क्या है मामला

RLSP के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने दी धमकी, कहा-अगर रिजल्ट लूटने की घटना हुई तो सड़कों पर खून बहेगा

Related News