इंटरनेट डेस्क। संसद के उच्च सदन में मोहम्मद सलीम, रामदास तदस, मो. बदरूद्दोज़ा ख़ान और कौशल किशोर ने ऐसे कारोबारियों की सूची मांगी थी, जो विदेश फररा हो चुके हैं। इसके बाद विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने लोकसभा में यह बयान दिया कि नीरव मोदी और विजय माल्या जैसे कुल 31 आर्थिक अपराधी देश छोड़कर फरार हो चुके हैं। एम जे अकबर ने कहा कि सीबीआई सूची के अनुसार, इन भगोड़े आर्थिक अपराधियों की सूची इस प्रकार है।

1. विजय माल्या 2.नीरव मोदी 3. मेहुल चोकसी 4. सौमित जेना 5. सुनील रमेश रूपाणी

6. विजय कुमार रेवा भाई पटेल 7. पुष्पेश कुमार वैद्य 8. हरलीन कौर 9. अंगद सिंह

10. सुरेंद्र सिंह 11. हरसाहिब सिंह 12. अशीष जोबनपुत्र 13. जतीन मेहता 14. नीशल मोदी

15. अमी नीरव मोदी 16. चेतन जयंतीलाल संदेशरा 17. आरती कालरा 18. संजय कालरा

19. सन्नी कालरा 20. वर्षा कालरा 21. हेमंत गांधी 22. ईश्वर भाई भट 23. उमेश पारिख

24. नीलेश पारिख 25. एमजी चंद्रशेखर 26. चेरिया वी. सुधीर 27. नौशा कादीजथ

28. दीप्ति चेतन संदेशरा 29. नितिन जयंतीलाल संदेशरा 30. चेरिया वी. सादिक 31. सभ्य सेठ।

प्रत्यर्पण के लिए सीबीआई ने पेश किए ये नाम

एमजे अकबर के मुताबिक, वर्षा कालरा, आरती कालरा, संजय कालरा, पुष्पेश कुमार वैद्य, आशीष जोबनपुत्र तथा विजय माल्या के प्रत्यर्पण के लिए सरकार को सीबीआई से अनुरोध प्राप्त हुआ है। इन आर्थिक अपराधियों के प्रत्यर्पण के लिए सरकार गंभीरता से विचार कर रही है।

प्रवर्तन निदेशालय की सूची से जुड़े भगोड़े

नीरव मोदी, मेहुल चोकसी, जतिन मेहता, ललित मोदी,विजय माल्या, नितिन जयंती संदेशरा, चेतन जयंतीलाल संदेशरा, धर्मेंदर सिंह आनंद, प्रीति जोबनपुत्र,आशीष जोबनपुत्र, संजय भंडारी, रितेश जैन।

केंद्रीय मंत्री अकबर ने कहा कि उपरोक्त सभी भगोड़े कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए लोकसभा में आर्थिक अपराधी विधेयक 2018 पारित किया गया है।

ईडी द्वारा इन भगोड़ों के लिए रेड कॉर्नर नोटिस का प्रयास

12,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा बैंक घोटाला करने वाले नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए ईडी ने इंटरपोल से संपर्क किया है।

Related News