पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरह मेरी भी हत्या हो सकती है: अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को भाजपा पर एक गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा उनकी जान के पीछे पड़ी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरह उनकी भी हत्या हो सकती है। बता दें कि इंदिरा गांधी की हत्या उनके निजी पीएसओ ने की थी।
केजरीवाल ने कहा हिक इंदिरा गांधी की तरह ही उनका पीएसओ उनकी हत्या कर सकता है। इसके बाद कहा कि भाजपा एक दिन इंदिरा गांधी की तरह ही मेरे पीएसओ से ही मेरी हत्या करा देगी। मेेरे अपने सुरक्षा अधिकारी भाजपा को रिपोर्ट करते है। अरविंद केजरीवाल ने यह बात पंजाब में एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए कही।
आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के मोतीनगर क्षेत्र में एक रोड शो के दौरान एक व्यक्ति ने थप्पड़ मार दिया था। हालांकि केजरीवाल ने कहा कि मेरी हत्या कर दी जाएगी और पुलिस कहेगी कि यह एक असंतुष्ट पार्टी कार्यकर्ता था। इसका क्या मतलब है, यदि कोई कांग्रेस कार्यकर्ता कैप्टन साहब से नाराज है तो क्या वह उन्हें मार सकता है, यदि कोई भाजपा कार्यकर्ता मोदी जी से नाराज है तो क्या वह उन्हें मार सकता है?
गुफा से बाहर निकलने के बाद बोले पीएम मोदी- मैं अपने लिए कुछ नहीं मांगता