भारत के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री के सैलरी के बारे में तो आपने कई बार सुना होगा लेकिन आज हम आपको अमेरिका के राष्ट्रपति की सैलरी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। अमेरिका की गिनती दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में होती है और यहाँ की अर्थव्यवस्था भी काफी अच्छी है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि यहाँ के राष्ट्रपति को कितनी सैलरी मिलती है और अन्य भत्ते क्या क्या मिलते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति इस समय जो बाइडेन है।

एक अमेरिकी राष्‍ट्रपति को हर साल 400,000 डॉलर की सैलरी मिलती है जो भारतीय मुद्रा में 3 करोड़ रुपए के बराबर है। इस सैलरी में इन्हे हर साल 50,000 डॉलर बतौर भत्‍ते मिलते हैं। वहीं इसके अलावा 1,00,000 डॉलर नॉन टैक्‍सेबल ट्रैवल अकाउंट होता है और 19,000 डॉलर मनोरंजन के लिए मिलते हैं।

साल 1789 में जब जॉर्ज वॉशिंगटन ने अमेरिकी राष्‍ट्रपति की पोस्ट का भार जब से संभाला तब से केवल पांच बार ही अमेरिकी राष्‍ट्रपति की सैलरी बढ़ी है। हालिया हाइक साल 2001 में हुआ था। तब अमेरिकी राष्ट्रपति की सैलरी को डबल कर दिया गया था।

सैलरी के अलावा अमेरिकी राष्‍ट्रपति की लिमोजिन, मरीन वन और एयरफोर्स वन में यात्रा भी फ्री होता है। वे वाइट हाउस में रहते हैं। इसके अलावा ऑफिशियल ट्रैवल भी फ्री होता है।

Related News