देश के तीन बार प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी की आज जयंती है। उनका जन्म 25 दिसंबर 1924 में हुआ था।अटल जी राजनीति के बहुत बड़े चेहरे थे। उनके भाषण और कविताएं हमेशा याद की जाएगी। उन्होंने अपने भाषण से दुनिया में छाप छोड़ी।

इस महिला की शादी होने के बाद आजीवन कुंवारे रहे अटल बिहारी वाजपेयी

ये तो सभी को पता है अटल जी ने शादी नहीं की, लेकिन उन्होंने 70 के दशक में नमिता कौल को अपनी दत्तक पुत्री के रूप में स्वीकार किया था।

नए साल में बदल जाएंगे ये 5 नियम, जान लो वरना हो सकता है नुकसान

साल 1983 में नमिता की शादी उनके दत्तक पिता अटल की रजामंदी से हुई। असल में नमिता के माता और पिता राजकुमारी कौल और ब्रिज नारायण कौल हैं। लेकिन 70 के दशक में जब नमिता युवा थीं, तभी अटल ने उन्हें आधिकारिक तौर पर दत्तक पुत्री के रूप में अपनाने का फैसला किया।

कौल परिवार एक तरह से अटल का अपना ही परिवार बन चुका था। आपको जानकारी में बता दें, राजकुमारी कौल ग्वालियर के विक्टोरिया कॉलेज में अटल जी के साथ ही पढ़ती थीं। बाद में उनकी शादी ब्रिज नारायण से हुई, जो दिल्ली के रामजस कॉलेज में प्रोफेसर थे।

अटल जी दिल्ली आने के बाद फिर परिवार के संपर्क में आए और धीरे धीरे ये उनका अपना ही परिवार बन गया। राजकुमारी कौल को लोग अटल की संगिनी और पहले प्यार के तौर पर देखते रहे हैं।

Related News