अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के दौरे से पहले गुजरात में आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। आप के कई पदाधिकारियों सह‍ित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है।

केजरीवाल और मान दो अप्रैल को अहमदाबाद में रोड शो करेंगे। हालाकिं आप के महासच‍िव मनोज सोराठिया ने भाजपा के दावे को झूठा करार दिया है और कहा कि सत्‍ताधारी पार्टी आप से डर गई है। इसी बीच आज हम आपको केजरीवाल की कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में आपको जानकारी नहीं होगी।

श्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली राज्य के 7वें और वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। वह 14 फरवरी, 2015 से पद पर हैं। वह 8 दिसंबर, 2013 से दिल्ली विधानसभा के सदस्य हैं। अरविंद केजरीवाल 26 नवंबर 2012 से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक भी हैं।

अरविंद केजरीवाल की कुल अनुमानित कुल संपत्ति लगभग INR 3.5 करोड़ है। उन्हें लगभग 72 हजार रुपये वेतन मिलता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में उनके पदनाम के लिए प्रति माह केजरीवाल का मूल वेतन 20 हजार रुपये, निर्वाचन क्षेत्र भत्ता 18,00 रुपये, व्यय भत्ता 4,000 रुपये और अन्य भत्ते 30,000 रुपये प्रति माह है। कुल मिलाकर उन्हें 72 हजार रुपये प्रतिमाह मिलते हैं।

अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली में रहते हैं। अनुमान है कि उनकी रियल एस्टेट संपत्ति का मूल्य लगभग 2 करोड़ रुपये है। अरविंद जी के पास एक मर्सडीज और एक वॉल्वो है। उनके पास ज्यादा जमीन-जायदाद नहीं है।

Related News