आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली में दी जा रही मुफ्त सेवाओं के बाद गोवा और पंजाब के चुनावों में भी इसी तरह के वादों को लेकर पंजाब में हुई थी और अब गुजरात में भी इसी तरह के वादों को लेकर अपनी पैठ बनाते देखने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी द्वारा इसे मुफ्त की रेवड़ी या करार कर दिया गया था।

जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी के सभी नेता आम आदमी पार्टी पर आक्रामक होते हुए नजर आए थे और यह देखा गया था कि लगातार आम आदमी पार्टी मुफ्त में दी जा रही सेवाओं को बचाने के लिए कोशिश करती हुई नजर आ रही थी।

अब इस मामले में आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीधे-सीधे भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर सरकार निशुल्क शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं दे रही है तो यह किसी भी प्रकार की मुफ्त खोरी नहीं है।

आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्रसाल स्टेडियम में ध्वजारोहण करने के बाद यह बात की गई।

आपको बता दें कि इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आने वाला कल भारत का और देश के 130 करोड़ लोगों का एक साथ तथा भारत को दुनिया का नंबर 1 देश बनाने का संकल्प करने वाला होगा।

Related News