भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-2 के बाद ऐसा सैटेलाइट (Satellite) लॉन् करने जा रहा जिससे दुश्मनों के होश उड़ जाएंगे। इसरो चीफ डॉ. के. सिवन ने कहा है कि वे इस साल एक और बड़ा मिशन लॉन्च करने वाले हैं। आपको बता दें कि जब यह मिशन (कार्टोसैट-3 (Cartosat-3)) लॉन्च होगा तब इससे देश के दुश्मनों के होश उड़ जाएंगे।

मिली जानकारी के अनुसार सितंबर अंत या अक्टूबर के महीने में कार्टोसैट-3 (Cartosat-3) को लॉन्च किया जा सकता है। कार्टोसैट-3 (Cartosat-3) का कैमरा इतना ताकतवर है कि वह अंतरिक्ष से जमीन पर 1 फीट से भी कम की ऊंचाई तक की तस्वीर ले सकेगा। इस सैटेलाइट (Satellite) के उपयोग की बात करें तो इसका काम होगा अंतरिक्ष से भारत की जमीन पर नजर रखना। आपदाओं और ढांचागत विकास के लिए मदद के साथ ही यह देश की सीमाओं की निगरानी भी करेगा।

यह मिशन की मदद से पाकिस्तान और उसके आतंकी कैंपों पर नजर रखी जा सकेगी। सीमाओं पर होने वाले घुसपैठ को रोकने और भारत के खिलाफ हर हलचल को नेस्तनाबूद करने में भी यह मददगार साबित होगा।

Related News