देश की रक्षा करने के लिए इंडियन आर्मी हमेशा तैनात रहती है। यह इंडियन आर्मड फोर्सेज का अहम हिस्‍सा है। आर्मड फोर्सेज में इंडियन आर्मी, एयरफोर्स, इंडियन नेवी, इंडियन कोस्ट गार्ड आते हैं। लेकिन आज हम भारत के ऐसे 5 हथियार के बारे में जानेगे जो युद्ध क्षेत्र में दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए काफी हैं, और सबसे बड़ी बात है इन हथियारों की डेवलपमेंट कॉस्‍ट भारत में ही की गई है।

नाग मिसाइल डेवलपमेंट कास्‍ट: 300 करोड़ रुपए भारत की ओर से डेवलप यह एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल कई मायनों में बेहद खास है। यह मिसाइल हमले के बाद खुद को छुपा लेती है। यह हवा और जमीन से दुश्‍मन के टैंक को तबाह करने में सक्षम है। इस मिसाइल को विकसित करने में करीब 3 अरब रुपए की कास्‍ट आई है।

धनुष तोप कास्‍ट: 14 करोड़ रुपए भारत की ओर से विकसित की गई यह तोप भी वर्ल्‍ड क्‍लास मानी जाती है। बोफोर्स तोप के आधार पर इस तोप को विकसित किया गया था। हालांकि बाद में इसकी क्षमता को बढाया गया। 45 कैलिबर गन वाली यह तोप करीब 38 किलोमीटर दूर तक मार कर सकती है।


पिनाक रॉकेट लॉन्‍चर कास्‍ट: 5.8 लाख रुपए भारत की ओर से बनाया गया यह रॉकेट लॉन्‍चर बेहद घातक है। इंडियन आर्मी के लिए इसे डीआरडीओ ने विकसित किया है। इसके फर्स्‍ट वर्जन की मारक क्षमता करीब 45 किमी और दूसरे वर्जन की क्षमता 65 किमी है। इसकी मदद से 44 सेकेंड में 12 रॉकेट दागे जा सकते हैं। यह एक समय में करीब 4 किमी के दायरे में हमले कर सकती है। इसकी एक यूनिट की कास्‍ट 5.8 लाख रुपए पड़ती है।

ध्रुव हेलीकॉप्‍टर कास्‍ट: 40 करोड़ रुपए भारत की ओर से विकसित यह एक आधुनिक मल्‍टीपर्पज हेलीकॉप्‍टर है। इसे हिंदुस्‍तान एयरोनॉटिक्‍स लिमिटेड (HAL) ने विकसित किया है। मौजूदा समय में इसका इस्‍तेमाल तीनों सेनाओं के अलावा बीएसएफ की ओर से किया जाता है। इसे कई देशों में निर्यात भी किया जाता है। 20 हजार फीट की ऊंचाई के साथ यह एक बार में यह 800 किमी का सफर तय कर सकता है।

आकाश मिसाइल सिस्‍टम : 1 हजार करोड़ जमीन से हवा में मार करने वाली मिडिल रेंज की इस मिसाइल ने भारतीय सेना के डिफेंस सिस्‍टम को मजबूत करने का रास्‍ता साफ किया है। यह मिसाइल सिस्‍टम किसी एयरक्रॉफ्ट पर 30 किमी दूर से ही निशाना साध सकता है।यह मिसाइल भारतीय राजेंद्र PESA रडार की मदद से मार करती है।

Related News