भारत और पाकिस्तान के बीच इस समय काफी अनबन चल रही है और ये सब कश्मीर से धारा 370 को हटाने के बाद से हुआ है। पाकिस्तान ने कई बार भारत को जंग की धमकी दी है। भारतीय सेना ने भी तैयारियां कर रखी है और पाकिस्तान की तरफ से पहल होने पर सेना चुप बैठने वाली नहीं है। भारत ने सीमा पर अपने विमान, हथियार और LOC पर सैनिकों को भी तैनात कर दिया है।

पाकिस्तान ने भारत से सभी तरह के व्यापार के रिश्तों को भी खत्म कर लिया है। पाकिस्तान ने भारत से किसी भी प्रकार का व्यापारिक संबंध रखने से साफ मना कर दिया है। इसका असर कई चीजों पर देखने को मिला है और ये चीजें महँगी हो गई है।

पाकिस्तान से व्यापार बंद होने के बाद खसखस, अंजीर, बादाम गिरी,अखरोट, छुहारा, मुनक्का जैसी कई ड्राई फ्रूट महंगे हो गए हैं। ड्राई फ्रूट्स पहले ही बहुत महंगे आते हैं और अब इनके दाम और भी ज्यादा बढ़ गए हैं। जहाँ खसखस ज₹750 किलो में मिलती थी, वहीं अब इसका दाम ₹1100 प्रति किलोग्राम हो गया है।

अखरोट की कीमत पहले ₹400 किलोग्राम थी वहीं लोगों को अब प्रति किलो अखरोट के लिए ₹600 तक खर्च करने पड़ रहे हैं। छुहारे पहले ₹120 किलोग्राम में बिका करते थे लेकिन अब छुहारे का दाम ₹250 प्रति किलोग्राम हो गया है।

अंजीर की कीमत पहले ₹700 किलोग्राम मिल रही थी वहीं इसकी कीमत 1000 रुपए के पार पहुंच गई है। इसके साथ ही बादाम गिरी पहले ₹680 किलो बिक रही थी लेकिन अब बादाम गिरी ₹720 प्रति किलोग्राम हो गई है।

मुनक्का पहले ₹400 प्रति किलोग्राम बिक रहा था लेकिन अब इसका दाम बढ़कर ₹470 किलोग्राम हो गया है।

Related News