देशभर में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ा दिया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 1076 नए मामले सामने आए हैं और 32 लोगों की मौत हुई है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,835 हो गई है और इस वायरस से अब तक 452 लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र में आज 118 नए मामले सामने आए हैं और सात लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही राज्य में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या अब 3320 हो गई है।

दिल्ली में आज 67 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। इसके साथ ही राजधानी में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 1707 हो गई है।

राजस्थान में 98 लोग कोरोना पॉजि़टिव पाए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1229 हो गई है।

तमिलनाडु में आज 56 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। राज्य में अब तक कुल 1323 लोगों को पॉजिटिव पाया गया है।

Related News