पाकिस्तान पीएम इमरान खान एक राजनेता के अलावा अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। उन्हें पाकिस्तान के प्लेबॉय के रूप में जाना जाता है।

इमरान खान ने 3 बार शादी की है। बुशरा मानेका उनकी तीसरी बीवी है। लेकिन इमरान खान का दिल एक बॉलीवुड अभिनेत्री पर भी आ चूका है। तो चलिए जानते हैं कि वो अभिनेत्री कौन थी?

हम जिस अभिनेत्री के बारे में बात कर रहे हैं उनका अफेयर इमरान खान के साथ 70 या 80 के दशक में रहा था। वो अभिनेत्री जीनत अमान थी। हालाकिं दोनों में से किसी ने इस बात का खुलासा नहीं किया था लेकिन फिर भी इनके इश्क के चर्चे काफी अधिक थे।

इसके अलावा एक और महिला के साथ उनका नाम जुड़ा और वो महिला बेनजीर भुट्टो है। ये दोनों एक साथ पढ़ते थे और इनके अफेयर की खबरें भी काफी अधिक थी।

क्रिस्टोफर स्टैनफर्ड ने इमरान खान की जीवनी में में लिखा है कि बेनजीर खान के प्यार में पागल थी। बेनजीर की माँ चाहती थी कि इन दोनों की शादी हो जाए लेकिन तब तक ये अलग हो गए थे।

इमरान खान ने पहली शादी 42 साल की उम्र में 21 साल की जेमिमा गोल्डस्मिथ से शादी की थी लेकिन दोनों की शादी ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिक पाई। दोनों ने 2004 में तलाक ले लिया।

2015 में इमरान खान ने टीवी ऐंकर रेहम खान से दूसरी शादी की लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही अनबन के चलते दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। इमरान ने बुशरा मनेका से तीसरी शादी की।

Related News