बहुत से युवाओं का सपना होता है कि भारतीय सशस्त्र दल से जुड़ सकें। लेकिन उन्हें इस बारे में पूरी जानकारी नहीं होती है। आप सीधा स्कूल या ग्रेजुएशन के बाद इस से जुड़ सकते हैं। आज हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं। इसमें जाने के लिए 2 मुख्य आयोग है।

स्थायी और अल्पकालीन सेवा

स्थायी सेवा भारतीय सैन्य अकादमी (आइ.एम.ए) देहरादून द्वारा और अल्पकालीन सेवा ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (आइ.टी.ए.), चेन्नई द्वारा अनुदत्त की जाती है। आप आजीवन इसी में रहना चाहते हैं तो स्थाई सेवा आपके लिए सही है लेकिन यदि आप कुछ समय तक सेवा देना चाहते हैं तो अल्पकालीन सेवा आपके लिए सही विकल्प है। इसमें आप 10 वर्ष के लिए आयोगित अधिकारी के रूप से सेवा कर सकते हैं और कार्यकाल ख़त्म होने के बाद आप स्थायी सेवा आयोग से जुड़ सकते हैं.

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एन.डी.ए.) (National Defence Academy)

11वीं के बाद आप एन.डी.ए एंट्रेस एग्जाम भी दे सकते हैं। यू.पी.एस.सी एग्जाम क्लियर करने के बाद आपको 5 दिवसी इंटरव्यू भी क्लियर करना होगा। इसके बाद मेडिकल आपको क्लियर करना होगा और तभी आप इसमें आगे बढ़ सकते हैं।

भारतीय सैन्य अकादमी (Indian Military Academy, देहरादून):

इसमें आपको आधुनिक तकनीक और संगणक द्वारा युद्ध और युक्ति की शिक्षा दी जाएगी। इसमें आपको रिवर राफ्टिंग, पैरा-जम्पिंग,पर्वतारोहन जैसे साहसिक कार्य भी करने को मिलेंगे।

आइ.एम.ए में प्रवेश के लिए चार विकल्प हैं:

आप ग्रेजुएशन करने के बाद Combined Defense Service एग्जाम दे सकते हैं जो कि यूपीएससी द्वारा कंडक्ट करवाया जाता है या फिर SSB इंटरव्यू और मेडिकल पास करने के बाद भी आपका सेलेक्शन आई-एम.ए में हो जाएगा।

10+2 टेक प्रवेश: इसमें आप 12वीं के बाद भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए भौतिक विज्ञान, रसायन, और गणित में 70 प्रतिशत मार्क्स लाना जरूरी है। इसके बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। भारत सरकार इसके लिए हर साल मई/दिसम्बर महीने में विज्ञापन करती है।

यूनिवर्सिटी प्रवेश स्कीम: इंजीनियरिंग कर रहे लास्ट ईयर के स्टूडेंट्स या जिन्होंने ग्रेजुएशन कम्पलीट कर लिया हो इसमें एंट्री ले सकते हैं।

टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स: फाइनल ईयर में पढ़ रहे स्टूडेंट्स या जिन्होंने बी.इ या बी.टेक किया हो वह टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स द्वारा आइ.एम.ए में शामिल हो सकते हैं। ये एक साल का कोर्स होता है।
इस कोर्स की पात्रता या अधिक जानकारी आप http://joinindianarmy.nic.in पर प्राप्त कर सकते हैं।

Related News