इंटरनेट डेस्क। अगले महीने गुजरात में दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और भारत के पूर्व स्टार गेंदबाज हरभजन सिंह का नाम भी शामिल है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी आप ने अपने टॉप प्रचारकों की सूची में जगह दी है। वहीं राज्य सभा सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा भी गुजरात में आप का प्रचार करते हुए नजर आएंगे। गुजरात चुनाव में आप की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरा इसुदान गढवी और प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया भी प्रचार करते हुए नजर आएंगे। ,

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में में पंजाब सरकार की दो महिला मंत्री बलजिंदर कौर और अनमोल गगन के साथ ही राजू सोलंकी, प्रवीन राम, गौरी देसाई, अल्पेश कथीरिया, युवराज जडेजा, मनोज सोरथिया, जगमाल वाला, माथुर बलदानिया, अजीत लोखिल, राकेश हिरपरा का भी नाम शामिल है।

Related News