शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव और पूर्व पत्रकार इसुदान गढ़वी को गुजरात के लिए आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया।

घोषणा के बाद, गढ़वी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा- मुझ पर विश्वास रख मेरे जैसे आम आदमी को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सोपने के लिए में आम आदमी पार्टी, अरविन्द केजरीवाल जी और खास कर गुजरात की जनता को दिल से धन्यवाद कहना चाहता हु।

मैं वचन देता हूँ कि जनता का सेवक बन सदैव लोकहित के काम करूंगा।

कौन हैं इसुदान गढ़वी

गढ़वी जाति से आने वाले इसुदान OBC श्रेणी के नेता हैं। इसके अलावा इसुदान गढ़वी फिलहाल AAP के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव हैं, और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं। इसुदान गुजरात के लोकप्रिय TV एंकर रहे हैं। . उनके मशहूर कार्यक्रमों में 'मन मंथन' भी शामिल था। आपको बता दें कि इसुदान गढ़वी पूर्व पत्रकार भी हैं। उन्होंने जून, 2021 में AAP की सदस्यता ली थी।

Related News