जब कोई इंसान आम से खास बन जाता है, तब लोग उस शख्स से जुड़ी हर चीजों जैसे उसके खान-पान,रहन सहन आदि पर ध्यान देने लगते हैं। लेकिन कुछ लोग अपने खाने में शामिल भोज्य पदार्थों को आजीवन नहीं बदलते हैं, क्योंकि ये चीजें उन्हें बचपन से ही पसंद होती हैं। आज हम भाजपा के इन पांच दिग्गज नेताओं के भोजन में शामिल उन खास चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1- राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह एक भारतीय राजनेता हैं जो भारत के रक्षा मंत्री के रूप में सेवारत हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष हैं। वैसे आमतौर पर वह रोटी, दाल, सब्जी खाते हैं। चटनी—अचार आदि से दूरी बनाकर रखते हैं। चना, मकई या चूड़ा और फरी बहुत चाव से खाते हैं। खाने में सलाद पर विशेष जोर देते हैं। रात में सोते वक्त एक गिलास दूध जरूर पीते हैं। बाजरे की रोटी वह घर में बनवाकर जरूर खाते हैं।

2- नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुजराती भोजन बहुत पसंद है। वह भिंडी कढ़ी, खिली हुई खिचड़ी, भाखरी खाकरा, उपमा,खट्टा ढोकला, खांडवी, आम का अचार, श्रीखंड, आम की चटनी, गर्म ठेपला, दूध-दही बहुत चाव से खाते हैं। दक्षिण भारतीय खाने में वह इडली-डोसा भी बहुत पसंद करते हैं।

BJP को हराने के लिए कांग्रेस ने चला नया दांव, शिवसेना के साथ हाथ मिलाने की तैयारियां पूरी!

3- अमित शाह

अमिताभ अनिलचंद्र शाह एक भारतीय राजनीतिज्ञ और गृह मामलों के मौजूदा मंत्री हैं जो 2014 से भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे हैं। अमित शाह का भोजन नरेंद्र मोदी से बिल्कुल मिलता जुलता है। वह केला बहुत चाव से खाते हैं, लेकिन मधुमेह की वजह से मनभर नहीं खा पाते हैं।

राम मंदिर को बनाने में कितना आएगा खर्चा कैसा होगा डिजाइन, पढ़ें पूरी जानकारी

4- नितिन गडकरी

नितिन जयराम गडकरी एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के शिपिंग मंत्रालय के वर्तमान मंत्री हैं। उन्हें चटपटा खाना बेहद पसंद है। उन्हें भेलपुरी, पानीपुरी, समोसा आदि बेहद पसंद है।

Related News