हर देश का राजनैतिक परिदृश्य कुछ अलग होता है। शायद यही कारण है कि हर देश में नेताओं की सैलरी भी अलग अलग होती है। अलग अलग देशों में नेताओं की सैलरी भी अलग अलग होती है लेकिन कुछ देशों में नेताओं की सैलरी अन्य नेताओं की तुलना में बहुत ज्यादा होती है। हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे ही जाने माने नेताओं की सैलरी के बारे में बता रहे है।


डोनाल्ड ट्रम्प - अमेरिका का राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी सैलरी दान में देने का वादा किया था। हालाँकि ट्रम्प ने अभी तक सिर्फ 4 लाख डॉलर ही दान किये है जो कि उनके वेतन का आधा ही है। ट्रम्प का वार्षिक वेतन 5,69,000 डॉलर है जो कि लगभग 3 करोड़ 85 लाख रूपये है। इसके अलावा ट्रम्प को अन्य भत्तों के रूप में 1 करोड़ 14 लाख रूपये भी मिलते है।


नरेंद्र मोदी - दुनिया के सबसे मशहूर नेताओं में शामिल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वार्षिक वेतन के रूप में 18,96,000 रूपये मिलते है जो कि दुनिया के अन्य मशहूर नेताओं की तुलना में बहुत कम है।

Related News